तिल के तेल से रोकें बालों का झड़ना, जानें कैसे करें इस्तेमाल

तिल के तेल से रोकें बालों का झड़ना, जानें कैसे करें इस्तेमाल

सेहतराग टीम

चेहरा और बाल दोनों हमारी सुंदरता को निखारते हैं। अगर दोनों ठीक रहे तो हमारा व्यक्तित्व निखर कर सामने आता है। इसलिए तो सभी लोग दोनों चीजों को सही रखने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। वहीं आज के समय में बाल झड़ने की समस्या अधिक देखने को मिल रही है। इसके कई कारण हैं, एक तो बदलता पर्यावरण और दूसरा लोगों की बदलती लाइफस्टाइल। आज के समय में लोग पैसे कमाने के चक्कर में तनाव अधिक ले रहे हैं। इसकी वजह से बाल झड़ने शुरू हो गए हैं।

पढ़ें- एक्सरसाइज, जो बॉडी पोस्चर को बेहतर और स्पाइन को मजबूत बनाने में मदद करती हैं

ये समस्या तो अधिकतर लोगों में देखी गई है लेकिन अगर आप भी ऐसी समस्या से परेशान हैं तो घबराइए नहीं क्योंकि आज हम आपको एक ऐसी दवा बताएंगे जिसे अपनाने के बाद बाल झड़ना तुरंत बंद हो जाएंगे। जी हां अगर आप बाल झड़ने से परेशान हैं तो तिल के तेल का प्रयोग करें। इसके प्रयोग से बाल झड़ना बंद हो जाएगा और बाल मजबूत बने रहेंगे। तो आइए जानते हैं कि कैसे तिल के तेल बालों की समस्या को दूर करने में मददगार साबित होता है-

तिल क्या है

तिल एक पौधा है जो उष्णकटिबंधीय यानी गर्म जलवायु में उगता है। इसके फल यानी तिल और तिल के तेल का सेवन किया जाता है। भारत सहित अफ्रीका के देशों में तिल की खेती की जाती है। ऐसा माना जाता है कि अफ्रीका में तिल के आठ प्रकार पाए जाते हैं। जबकि भारत में तीन प्रकार के तिल पाए जाते हैं। शीत ऋतू में इसका सेवन किया जाता है। मकर संक्रांति के मौके पर तिल के लडडू खाने का विधान है।

कैसे करें इस्तेमाल

  • तिल के तेल को गुनगना गर्म कर बालों की मालिश करने से असमय बालों के पकने से निजात मिलता है। इसके लिए सबसे उपयुक्त समय रात में सोने से पहले है। इससे बाल मजबूत और घने होते हैं।
  • तिल के पत्तों को पीसकर बालों में लगाने से डैंड्रफ दूर हो जाता है। जबकि इसके पत्तों को पानी में गर्मकर बालों को धोने बालों की समस्याएं दूर हो जाती है।
  • रिसर्च के अनुसार, तिल के तेल से बालों की मालिश करने से असमय बालों के गिरने की समस्या दूर होती है। साथ ही बाल लंबे और काले होते हैं। तिल के तेल न केवल बालों के लिए, बल्कि त्वचा की खूबसूरती के लिए भी लाभदायक होते हैं।

इसे भी पढ़ें-

त्वचा से जुड़ी हर समस्या का इलाज है नीम की पत्तियों से बना ये देशी घी

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।